यूपीएससी का रिजल्ट जारी, यूपी के इस जिले की श्रुति शर्मा ने टॉप किया, दूसरे पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे पर गामिनी सिंगला रहीं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, यूपी के इस जिले की श्रुति शर्मा ने टॉप किया, दूसरे पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे पर गामिनी सिंगला रहीं

साल 2021 का संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा (यूपीएससी) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सबसे खास बात यह रही फर्स्ट, सेकंड और थर्ड तीनों लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा टॉप किया है। दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला रहीं है। इस बार यूपीएससी कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। इनमें से 180 आईएएस, 37 आईएफएस और 200 आईपीएस के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन यूपीएससी ने तीन राउंड- प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया गया। इनके अलावा 80 उम्मीदवारों की दावेदारी प्रोविजनल है। बता दें कि यूपीएससी की प्री परीक्षा पिछले साल 10 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। उसके बाद यूपीएससी मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 तक हुई। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च को जारी किया गया था। इसके बाद तीसरे राउंड इंटरव्यू का दौर 5 अप्रैल को शुरू होकर 26 मई तक चला। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया गया है। 

Related posts

VIDEO Kuno National Park : देश में चीतों की बढ़ी संख्या : कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, पिछले साल नामीबिया से भारत लाए गए थे, देखें वीडियो

admin

Vande Bharat express : पीएम मोदी ने आज दो और नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, ट्रेन में बच्चों से की बात

admin

आज दोपहर 3 बजे तक की प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

Leave a Comment