August 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर हुआ हमला, चेहरे पर फेंकी गई स्याही, देखें वीडियो

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पहुंचे थे। इस दौरान गुस्साए शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया। और दूसरे ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। इसके बाद मौजूद कार्यक्रम में अफरा-‌तफरी मच गई। राकेश टिकैत बेंगलुरु के एक प्रेस क्लब के गांधी भवन में थे जब उनके ऊपर स्याही फेंकी गई और उनके साथ बदसलूकी की गई. स्याही फेंकने के बाद मौके पर नोकझोंक शुरू हो गई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां तक फेंक दीं। वहीं इस घटना के लिए किसान नेता ने बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बताया है। अचानक हुई इस घटना के दौरान राकेश टिकैत के चेहरे, कपड़ों और पगड़ी पर स्याही गिरी। इस दौरान आरोपियों ने धक्का मुक्की भी की और कुर्सियां भी तोड़ीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

Leave a Comment