कल भाजपा की बैठक में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर, यह तीन नेता रेस में सबसे आगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कल भाजपा की बैठक में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर, यह तीन नेता रेस में सबसे आगे

कल रविवार को लखनऊ में होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी की निगाहें लगी हुई है। इस बैठक में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की मुहर लग सकती है। काफी दिनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आलाकमान तैयारियों में जुटा हुआ है। ‌ मौजूदा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद इस पद के लिए रेस शुरू हो गई थी। अभी फिलहाल स्वतंत्र देव सिंह ही बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को लखनऊ में होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उस बैठक से पहले बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा संभव है। वहीं मीडिया रिपोर्टों की माने तो बीजेपी राज्य में किसी ब्राह्मण या पिछले वर्ग नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इसमें पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, हरीश द्विवेदी और दिनेश शर्मा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। वहीं माना जा रहा है कि राज्य में पार्टी संगठन में भी कई बदलाव होंगे। यह भी संभव है पार्टी हाईकमान किसी नए चेहरे को प्रदेश की बागडोर दे सकती है।

Related posts

यूपी चुनाव में बसपा ने 61 उम्मीदवारों की जारी की पांचवीं लिस्ट

admin

उत्तर प्रदेश में चुनाव का चौथा चरण भी निपटा, शाम 5 बजे तक 9 जिलों में ये रहा मतदान प्रतिशत

admin

UP STF Encounter : यूपी एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या लूट डकैती ऐसे कई मामले दर्ज थे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment