आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को हिंदी के पेपर के साथ शुरू हो जाएंगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 54 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले में कुल छह सचल दस्ते गठित किए गए हैं। शांतिपूर्ण परीक्षाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों एवं वायस रिकॉर्डर से वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। जिले में 64 केंद्रों पर इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के 53,884 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। इन 53,884 परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 28,574 व इंटरमीडिएट के 25,314 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर 64 केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा 64 बाह्य परीक्षक, 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा का कहना है परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सचल दस्तों द्वारा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।

Related posts

VIDEO पुलिस से हुई नोकझोंक : सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के निजी सचिव को पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ कर ले गई, देर रात समर्थकों के साथ शिवपाल भी थाने पहुंचे

admin

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

admin

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी को बीच सड़क पर दौड़ाया, कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment