Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

VIDEO पुलिस से हुई नोकझोंक : सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के निजी सचिव को पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ कर ले गई, देर रात समर्थकों के साथ शिवपाल भी थाने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश शर्मा को गुरुवार 27 जुलाई की शाम को लखनऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ‌ जब इस बात की जानकारी शिवपाल यादव को हुई तो वे लखनऊ स्थित गौतम पल्ली थाने पहुंचे और अपने निजी सचिव को छुड़ा लाए। इस मौके पर शिवपाल यादव ने लखनऊ पुलिस पर कई आरोप भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश पुलिसकर्मियों बीच में सड़क पर गाड़ी के कागज दिखाने को लेकर विवाद हो गया था।जिसके बाद पुलिस अंकुश को पकड़कर थाने ले गई और उसकी गाड़ी को बंद कर दिया।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान सचिव अंकुश की गाड़ी को भी रोका गया था। इसकी सूचना मिलते ही शिवपाल यादव भी लखनऊ में स्थित गौतमपल्ली थाने पहुंचे और अफसरों के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझा लिया गया। पुलिस ने अंकुश और उसकी गाड़ी को छोड़ दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता थाने पर मौजूद रहे। जो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश यादव के घर चले गए।

Leave a Comment