September 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया। ‌ भाजपा की जारी की गई लिस्ट में मुबारकपुर से अरविंद जायसवाल, मुहम्मदाबाद-गोहना से पूनम पटेल, मऊ से अशोक सिंह, मछलीशहर से मिहिलाल गौतम्, जहूरावाद से कालीचरण राजभर, मुगलसराय से रमेश जायसवाल, चकिया से कैलाश खरवार, घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा से संजीव गोंड को मैदान में उतारा है।

Leave a Comment