Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी के भाजपा विधायक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती

उत्तर प्रदेश के चकिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कैलाश खरवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ‌ बता दें कि मंगलवार रात बीजेपी विधायक कैलाश खरवार अपनी स्कॉर्पियो से अपने गांव साराडीह लौट रहे थे, तभी चकिया-मुगलसराय मार्ग पर गोनिया गांव के नजदीक उनकी कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में कैलाश खरवार को गंभीर चोट आई है।  स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में सवार बीजेपी विधायक, उनके गनर और चालक को बाहर निकाला।  जिसके बाद उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। इस बार विधानसभा चुनाव में यूपी की चकिया से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े कैलाश खरवार ने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार को 9 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी।

Leave a Comment