Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दिया एक और झटका

उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को एक और बड़ा झटका दिया है। सपा की ओर से रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम गायब है। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट निर्वाचन आयोग को भेजी है। बता दें कि उपचुनाव के लिए सपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, स्वामी प्रसाद मौर्य, इन्द्रजीत सरोज, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, रामगोविन्द चौधरी, माता प्रसाद पाण्डेय, भगवत सरन गंगवार, दुर्गा प्रसाद यादव व नफीस अहमद हैं।का नाम प्रमुख है। स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल सिंह यादव को जगह नहीं दी गई है। बता दें कि काफी समय से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच तनातनी चली आ रही है। ‌

यह भी पढ़ें–

Leave a Comment