Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक दिन पहले ऐसे चमकी किस्मत, मिला बड़ा चांस

कब कहां, किसकी किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता । बैठे-बिठाए ऐनमौके पर बड़ा चांस मिल जाना भाग्य की बात है। ऐसे ही टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की किस्मत ऐसे चमकी कि ‘बड़ा चांस’ मिल गया। ‌ऋषभ पंत ने सोचा भी नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज में वह कप्तान बनेंगे। लेकिन किस्मत में ऐसा पलटा मारा इस सीरीज से ठीक 1 दिन पहले ऋषभ पंत को 5 टी-20 मैचों की सीरीज में कैप्टन की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। ऋषभ पंत पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। बता दें कि हाल ही में आईपीएल टूर्नामेंट के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम देते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज से एक दिन पहले यानी आज टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में कप्तान बनाए गए केएल राहुल चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए। इसके अलावा तेज गेंदबाज कुलदीप यादव भी चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। अब ऋषभ पंत पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इसका एलान बीसीसीआई ने कर दिया है, जिन्हें इस पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, उपकप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है, जिन्होंने हाल ही में गुजरात टाइटन्स को आईपीएल चैंपियन बनाया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में ऋषभ पंत टीम इंडिया की बागडोर संभालने जा रहे हैं। उनके लिए यह शानदार मौका है। बता दें कि ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले हैं। 

Leave a Comment