बुधवार रात से ही ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया, जिससे यूजर्स परेशान हो गए। दुनिया भर के कई देशों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर डाउन हो गया। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनकी तरफ से यह बयान तब आया है जब हजारों उपयोगकर्ताओं ने उनको ट्वीट कर सेवाएं एक्सेस नहीं कर पाने की सूचना दी। ट्विटर सपोर्ट ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट कर कहा, “हो सकता है कि ट्विटर आप में से कुछ के लिए उम्मीद के मुताबिक काम न कर रहा हो। परेशानी के लिए खेद है। हम जागरूक हैं और इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।” उनकी तरफ से यह बयान तब आया जब हजारों यूजर्स ने ट्वीट कर उनको सर्विस एक्सेस नहीं कर पाने की सूचना दी।

