Jammu Kashmir Union minister Kiran Rijiju Car Collide Truck : केंद्रीय कानून मंत्री की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे किरेन रिजिजू, हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Jammu Kashmir Union minister Kiran Rijiju Car Collide Truck : केंद्रीय कानून मंत्री की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे किरेन रिजिजू, हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल के पास शनिवार शाम को कानून मंत्री किरेन रिजिजू हादसे में बाल-बाल बच गए। कानून मंत्री किरेन रिजिजू की बुलेट प्रूफ कार से एक भरा हुआ ट्रक टकरा गया। हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री के काफिले में पीछे चल रहे सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री की कार को थोड़ा नुकसान हुआ है। हादसा रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान पास से जा रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना पर एडीजी मुकेश सिंह का बयान भी सामने आया है। एडीजी ने बताया कि बनिहाल इलाके में हादसा हुआ है लेकिन सभी सुरक्षित हैं और सब कुछ नियंत्रण में है।

Jammu Kashmir Ramban Union minister Kiran Rijiju Car Collide Truck

इससे पहले अपने दौरे को लेकर किरण रिजिजू ने एक ट्वीट में वीडियो शेयर कर लिखा था, “लीगल सर्विस कैंप में भाग लेने के लिए जम्मू से उधमपुर जा रहा हूं।” उन्होंने आगे लिखा कि इस कार्यक्रम में न्यायाधीशों और NALSA टीम के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के कई लाभार्थी समारोह में भाग ले रहे हैं।” हाई वे का वीडियो शेयर कर रिजिजू ने कहा कि आप भी पूरी यात्रा के दौरान खूबसूरत सड़क का लुत्फ उठा सकते हैं।

Related posts

Himachal Pradesh Heavy Rain Landslide : हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 602 साल पुराना ऐतिहासिक नालागढ़ किला का एक बड़ा हिस्सा चंद सेकंडों में भरभरा कर ढह गया

admin

CNG PNG PRICE HIKED महंगाई का झटका : सीएनजी और पीएनजी के दामों में की गई बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई कीमतें

admin

UP 14 IAS officer transfer यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सीएम योगी ने 14 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, यहां मिली नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment