Himachal Pradesh Heavy Rain Landslide : हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 602 साल पुराना ऐतिहासिक नालागढ़ किला का एक बड़ा हिस्सा चंद सेकंडों में भरभरा कर ढह गया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh Heavy Rain Landslide : हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 602 साल पुराना ऐतिहासिक नालागढ़ किला का एक बड़ा हिस्सा चंद सेकंडों में भरभरा कर ढह गया

हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी-भारी और भूस्खलन ने राज्य का जनजीवन बुरी तरह स्पष्ट कर दिया है। आए दिन हिमाचल में भारी बारिश में कोई न कोई बड़े हादसे की खबर आ जाती है। पिछले कई दिनों से हिमाचल में जारी है बारिश और लैंडस्लाइड ने सोलन जिले में सोलन जिले में स्थित ऐतिहासिक और 602 साल पुराने नालागढ़ किले में भारी तबाही मचाई।
नालागढ़ फोर्ट का एक हिस्सा ढह गया है। फोर्ट के एक हिस्से के साथ लगती जमीन पर लैंडस्लाइड हुआ है और इस कारण इस एतिहासिक किले को नुकसान पहुंचा है।

नालागढ़ के हंडूर रियासत के ऐतिहासिक फ़ोर्ट हेरीटेज रिजॉर्ट में भारी भूस्खलन हुआ है। तेज बारिश के कारण भूस्खलन में फोर्ट के चार कमरे गिर गए हैं। भूस्खलन की लाइव वीडियो भी सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह देखते ही देखते चंद सेकंड में फ़ोर्ट के चार कमरे गिर गए। कहा जाता है कि इसी फोर्ट से चलती नालागढ़ हँडूर रियासत चलती थी।

यह किला उस शहर के लिए रक्षा रिंग का हिस्सा भी था. जो आमेर किला, जयगढ़ किला और नालागढ़ किले तीनों किलों द्वारा मिलकर बनाया गया था। सन् 1421 में राजा बिक्रम चंद ने इसे बनवाया था। यह किला वास्तुकला में मुगल शैली में बना हुआ था।

वहीं पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी मूसलाधार बारिश का क्रम लगातार जारी है। इस बारिश से जहां जिला में नदी नाले उफान पर हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 सहित कई सड़कें भी बंद हो गई है। मंडी से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस सुंदरनगर के कांगू के पास सड़क धंसने से हादसे का शिकार हो गई। बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 14 लोग सवार थे 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ

Related posts

Asia Cup india Won एशिया कप में भारत ने यूएई को हराया

admin

UttarPradesh New Expressway योगी सरकार ने यूपी में एक और नए एक्सप्रेस-वे को दी मंजूरी, गंगा एक्सप्रेस-वे से होगा कनेक्ट, इन जिलों के लोगों को होगा फायदा

admin

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी नेताओं को दिया जवाब, शरद पवार ने कहा- मोदी सरकार ने हमें भरोसे में नहीं लिया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment