September 2, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई बस में लगी आग, चालक जिंदा जला, कई यात्री घायल



फिरोजाबाद में गुरुवार देर रात लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र के 46 किलोमीटर माइल स्टोन के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक बस आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई।

बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में बस चालक शंभू स्टेयरिंग में फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से दो दर्जन लोग झुलस गए हैं। इनमें लगभग एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment