उत्तर प्रदेश के 11,672 किमी हाईवे नेटवर्क पर केंद्र की नजर, नितिन गडकरी ने दिए निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

उत्तर प्रदेश के 11,672 किमी हाईवे नेटवर्क पर केंद्र की नजर, नितिन गडकरी ने दिए निर्देश

नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 11,672 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त फीडबैक के आधार पर परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।

समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा और हर्ष मल्होत्रा के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तथा परियोजनाओं से जुड़े संवेदक उपस्थित रहे।

गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यान्वयन पर जोर

समीक्षा के दौरान श्री गडकरी ने टिकाऊ और कुशल राजमार्ग अवसंरचना विकसित करने के लिए समयबद्ध कार्यान्वयन और गुणवत्ता मानकों के सख्ती से पालन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने, आर्थिक विकास को गति देने और यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने परियोजनाओं में उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल को भी जरूरी बताया।

मानसून तैयारियों के लिए दिए निर्देश

श्री गडकरी ने अधिकारियों को मानसून के मद्देनजर विशेष तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और राजमार्गों की स्थायित्व बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित की जाए और रोकथाम संबंधी उपायों को तेजी से लागू किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे नेटवर्क में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाए। (

Related posts

17 सितंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Deepawali 2022 : प्रकाश पर्व दीपावली पर इस बार ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए-आज शाम शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

admin

Gyanvapi Mosque Case : वाराणसी ज्ञानवापी सर्वे करने के लिए हाईकोर्ट ने एएसआई को नहीं दी अनुमति, कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

admin

Leave a Comment