Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दुखद हादसा : सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत, दूसरे पायलट की हालत गंभीर


विजय दशमी दशहरा के दिन एक दुखद हादसे में एक पायलट की मौत हुई और दूसरा घायल हो गया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के चीता हेलिकॉप्‍टर ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में बुधवार सुबह 10 उड़ान भरी थी। यह रुटीन उड़ान थी। इसी दौरान हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया। घायल पायलटों को तत्‍काल घटनास्‍थल के पास मौजूद सैन्‍य अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरों ने पायलट को मृत घोषित कर दिया, जबकि को-पायलट की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।‌‌ हादसे में मारे गए पायलट की पहचान कर्नल सौरभ यादव के तौर पर की गई है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि हेलिकॉप्‍टर अचानक से क्‍यों क्रैश हो गया? दूसरी तरफ, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही हादसे की वजहों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औली में सेना कैंप पहुंचकर शस्त्रों की पूजा अर्चना कर बाबा बदरीनाथ के दर्शन किए

Leave a Comment