Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औली में सेना कैंप पहुंचकर शस्त्रों की पूजा अर्चना कर बाबा बदरीनाथ के दर्शन किए


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे थे। मंगलवार शाम को देहरादून गढ़ी कैंट स्थित कैंप में एक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हुए। वहीं आज सुबह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से चमोली के औली सेना कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान उन्होंने जवानों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जवान देश के गौरव हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है। राजनाथ सिंह ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की।


उसके बाद औली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बदरीनाथ पहुंचे। राजनाथ ने बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना की। रक्षा मंत्री ने बदरीनाथ मंदिर में दशहरे के मौके पर देश की सुख समृद्धि और सफलता की कामना की।

Leave a Comment