पश्चिम यूपी में आज अमित शाह और प्रियंका तो बुंदेलखंड में अखिलेश चुनावी रैली में गरजेंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पश्चिम यूपी में आज अमित शाह और प्रियंका तो बुंदेलखंड में अखिलेश चुनावी रैली में गरजेंगे

आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के दो जिलों में भाजपा और कांग्रेस की बड़ी रैली होने जा रही है। वही बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी भी जोर आजमाइश दिखाएगी। भले ही अभी निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की हो लेकिन चुनावी माहौल इन राज्यों में दिखाई देने लगा है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी तापमान हर दिन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। जनसंपर्क, रैली और जनसभाएं शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की गुरुवार को जनसभाएं होने जा रही हैं। आज गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव की रैलियां हैं।‌ पश्चिमी यूपी में बड़ी सियासी टक्कर देखने को मिलने वाली है। जहां सहारनपुर में आज दोपहर अमित शाह की बड़ी रैली है। जहां वो मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। तो उधर, मुरादाबाद में आज प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली करेंगी। अमित शाह आज सहारनपुर में जाटलैंड में कृषि कानून लागू करने के बाद नाराज चल रहे किसानों को भी मनने का काम करेंगे । ‌ हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं, अब किसानों की नाराजगी भी दूर हो गई होगी। सहारनपुर में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। ऐसे ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपनी ससुराल मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। ये रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। बता दें कि यूपी चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां सभाओं, रैलियों, रथ यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रही है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का चुनावी विजय रथ आज ललितपुर पहुंचेंगे। यूपी में चुनाव अगले साल की शुरुआत में हैं। लेकिन सभी पार्टियां चुनाव प्रचार का शंखनाद कर चुकी हैं।

Related posts

UP Karauli Sarkar Santosh Singh bhadoriya चमत्कारिक बाबा ! : डॉक्टर के साथ मारपीट के लगे आरोप के बाद अचानक देश भर में चर्चा में आए करौली शंकर बाबा, यूपी के इस जिले में जन्मे बाबा किसान आंदोलन से चमके और बनाया करोड़ों का साम्राज्य, देखें वीडियो

admin

योगी सरकार ने महिलाओं को इस विभाग में नौकरी की दी सौगात, अफसर प्रस्ताव बनाने में जुटे

admin

मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर में नामांकन के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे

admin

Leave a Comment