September 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand har Ghar tiranga सीएम धामी के नेतृत्व में देहरादून में निकाली गई तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क, देहरादून से जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम’ की गूंज के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया, विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ भी किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। तिरंगा यात्रा को देख लग रहा था कि मानो देहरादून की सड़कों पर समूचा भारत उमड़ पड़ा है।


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता,  स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं एवं भारत के महान सपूतों  के प्रति आभार व्यक्त करने अवसर भी है। उत्तराखण्ड के हर गांव, नगर, जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण  है।

Leave a Comment