Weather update: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 27, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

Weather update: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। नोएडा, आगरा,मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मुरादाबाद और राजधानी लखनऊ में सुबह से ही तेज बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिल गई।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा। वहीं, दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है। हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली ही शनिवार को उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में तेज आंधी-तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरे। सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से जाम की भी समस्या हो गई। नगर निगम रास्ते में गिरे पेड़ों को हटाने में लगा है। यूपी के कई जिलों बारिश और मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से फिलहाल निजाद मिल गई है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि इस साल भारत में “सामान्य मानसून बारिश” होने की संभावना है। एक आधिकारिक बयान में, मौसम एजेंसी ने कहा, “आईएमडी के अनुसार, 4 जून के आसपास केरल में मानसून के आने की उम्मीद है। 1 जून से पहले हम मानसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, कई इलाकों में अलर्ट जारी

admin

VIDEO Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी, हिमाचल-उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

admin

Himachal Pradesh Clouds Burst हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बाद तीन जगह फटे बादल,नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment