यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले
March 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

UP 3 IPS officer Transfer : यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसको कहां मिली तैनाती

योगी सरकार ने शनिवार को एक बार फ‍िर तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। मेडिकल लीव पर चल रहे उपेंद्र अग्रवाल को जेसीपी लखनऊ पद से हटा दिया है।

उपेंद्र अग्रवाल को अब आईजी ईओडब्ल्यू बनाया गया है। वहीं, अमित वर्मा को लखनऊ का नया जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। साथ ही डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। संतोष मिश्रा को एसपी टीएनएस बनाया गया है।

dailylokmanch.com

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने मंगलवार देर रात तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए थे। हापुड के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था। वहीं, उनकी जगह पर गाजियाबाद में तैनात पुलिस आयुक्‍त कुमार ज्ञानन्‍जय सिंह को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। लखनऊ में भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन में तैनात राजेश कुमार द्वितीय को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्‍त बनाया गया था। साथ ही दो पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए गए थे।

Related posts

यूपी में एक और भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, सपा में जाने की अटकलें

admin

यूपी भीषण गर्मी से कराह उठा, प्रदेश में इस तारीख को मानसून देगा दस्तक

admin

यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment