इस बार यूपी के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक वोटरों ने किया निराश, 55% भी नहीं हुई वोटिंग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

इस बार यूपी के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक वोटरों ने किया निराश, 55% भी नहीं हुई वोटिंग

इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोटरों ने वोट देने में कंजूसी कर दी। हालांकि यह चुनाव आयोग के आंकड़े शाम 5 बजे तक के हैं, संभव है अभी मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। यूपी चुनाव में आज 5वें चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक 61 सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.98 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रयागराज, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, बाराबंकी जिले में वोटिंग हुई। इस चरण में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत दांव पर है। कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला होना है। वहीं प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। 

Related posts

VIDEO हिंसा-आगजनी : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी बवाल, परिसर को आग के हवाले किया, फायरिंग-पथराव में कई घायल, उपद्रव जारी, देखें वीडियो

admin

यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने चला नया सियासी संकल्प ट्रेंड

admin

योगी सरकार का एक्शन : रिश्वत लेने के आरोप में यूपी के दो बिजली अफसरों को सस्पेंड किया गया

admin

Leave a Comment