देश में इस राज्य ने आज से लगाया नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रहेगी रोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

देश में इस राज्य ने आज से लगाया नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रहेगी रोक

देश के इस राज्य में अभी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं आया है लेकिन फिर भी शिवराज सरकार ने आज से मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि आज रात से ही प्रदेश में नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा । बता दें कि प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने, मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की है। बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोहराम मच गया था। इंदौर में अब फिर से वीकली केस नवंबर की तुलना में दिसंबर में तीन गुना हो गए हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज से प्रदेश में लाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

Related posts

VIDEO वर्दी का अपमान : कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अधिकारी को अपना जूता झुककर बांधना शान के खिलाफ लगा, पुलिसकर्मी ने लाट साहब को पहनाए जूते और बांधे पीते, डीएम भी मौजूद रहीं, देखें वीडियो

admin

Election results 3 States विधानसभा चुनाव परिणाम : त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की दोबारा सरकार बनना तय, मेघालय में भाजपा देगी समर्थन, तीनों राज्यों के चुनाव नतीजों से उत्साहित बीजेपी हाईकमान

admin

न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के साथ भारत महिला टीम क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची

admin

Leave a Comment