युवा शक्ति से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प : मुख्यमंत्री धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

युवा शक्ति से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

टनकपुर (चंपावत) में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से सीधा संवाद कर उनके सुझाव, विचार और विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों को सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार की क्षमता से भरपूर हैं तथा उनके सामर्थ्य के बल पर विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और यही युवा शक्ति देश को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने की क्षमता रखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, ग्रामीण कौशल विकास कार्यक्रम, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, होम स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और सख्त नकल विरोधी कानून के कारण युवाओं का विश्वास बढ़ा है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नो पेंडेंसी’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर रही है और सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, खेल तथा आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री आवास में मंथन: धामी संग मंत्रियों-विधायकों ने प्रदेश विकास पर की अहम चर्चा

admin

Uttarakhand आज भारी बारिश को देखते हुए देहरादून के सभी कक्षा 1 से 12 तक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

admin

जौनसार-बावर को सीएम धामी की बड़ी सौगात, नागथात से करोड़ों की विकास योजनाओं का एलान

admin

Leave a Comment