Avatar The Way of water : बहुप्रतीक्षित फिल्म "अवतार 2" हुई रिलीज, समुद्र के अंदर दुनिया की अद्भुत और हैरतअंगेज कहानी, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन राष्ट्रीय

Avatar The Way of water : बहुप्रतीक्षित फिल्म “अवतार 2” हुई रिलीज, समुद्र के अंदर दुनिया की अद्भुत और हैरतअंगेज कहानी, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की बनाई फिल्म “अवतार 2 द वे ऑफ वाटर” आज शुक्रवार 16 दिसंबर को भारत के साथ दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 13 साल पहले इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। ‌‌साल 2009 में अवतार का पहला पार्ट रिलीज हुई था। ये फिल्म 237 मिलियन डॉलर की लागत से बनी थी। वहीं ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की लागत काफी बढ़ गई है। ये फिल्म 250 मिलियन डॉलर में बनकर तैयार हुई है। जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ फिल्म पहसे से ही काफी चर्चाओं में बनी हुई है।



इस फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों में पहली बार इतनी दीवानगी देखी गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट् की मानें तो फिल्म अवतार 2 ने रिलीज के पहले दिन ही 30 करोड़ रुपये का वीकेंड कलेक्शन हासिल कर लिया है। ये आंकड़ा फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए हासिल किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस कलेक्शन का ज्यादातर हिस्सा साउथ इंडिया से फिल्म को हासिल हुआ है। अब अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी में ये फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि इसके लीक होने के बाद किसी भी तरह का बयान फिल्ममेकर्स की तरफ से सामने नहीं आया है। जेम्स कैमरून की ये फिल्म करीब 13 साल के बाद रिलीज हो रही है क्योंकि साल 2009 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था। अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way of Water) को आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। यह हॉलीवुड की कुछ सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी हाइप बनी हई है, रिलीज से पहले ही फिल्म के लाखों एडवांस टिकट बेची जा चुकी थीं। अब फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिव्यू भी सामने आ रहा है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही हैं, फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स तक सभी ने फैंस का दिल जीत लिया है।अवतार’ में पेंडोरा नाम की एक काल्पनिक दुनिया दिखाई गई है जहां के लोग इंसानों से बहुत अलग दिखते हैं। नील रंग के लोग नावी भाषा बोलते हैं। इस भाषा का ईजाद किया गया है।





दरअसल, यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलीफॉर्निया के प्रोफेसर Paul Frommer ने ‘अवतार’ के लिए इस भाषा को लिखा था। अवतार 2′ के ट्रेलर में दिखाया गया कि इस बार इंसानों और पेंडोरावासियों की लड़ाई पानी में होती है. ऐसे में स्टारकास्ट के लिए पानी में शूट करना आसान नहीं था। पानी के सीन्स को रियल दिखाने के लिए काफी मेहनत की गई है। मैनहट्टन बीच स्टूडियो में एक बड़ा टैक बनाया गया जिसमें 940,000 लीटर पानी रखने की क्षमता थी। इस टैंक की चौड़ाई 18 और लंबाई 36 मीटर थी और इसकी गहराई को 9 मीटर रखा गया था ताकि एक्टर्स आसानी से इसमें तैर सकें। अवतार: द वे ऑफ वोटर एक आगामी अमेरिकी विज्ञान कथा फिल्म है, जिसे जेम्स कैमरन द्वारा निर्देशित, निर्मित और सह-लिखित है, जिसे 20 वीं शताब्दी फॉक्स द्वारा निर्मित और वितरित किया गया है।




यह अवतार मताधिकार में दूसरी फिल्म है, तो निम्न है अवतार । कैमरून जॉन लैंडाउ के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जोश फ्रीडमैन ने मूल रूप से उनके सह-लेखक के रूप में घोषणा की; बाद में यह घोषणा की गई कि कैमरून, फ्रीडमैन, रिक जाफा, अमांडा सिल्वर और शेन सालेर्नो ने अलग-अलग स्क्रिप्ट के लिए जिम्मेदार होने से पहले सभी सीक्वल की लेखन प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिससे अंततः लेखन क्रेडिट स्पष्ट नहीं हुआ। कास्ट के सदस्य सैम वर्थिंगटन, जो सलडाना, स्टीफन लैंग, जियोवानी रिबसी, जोएल डेविड मूर, दिलीप राव, सीसीएच पाउंडर और मैट गेराल्ड सभी मूल फिल्म से अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं, जिसमें सिगोरनी वीवर एक अलग भूमिका में लौट रहे हैं। नए कलाकारों में केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, एडी फाल्को, ब्रेंडन कोवेल, मिशेल येओह, जेमाइन क्लेमेंट, ओना चैपलिन, डेविड थेविस और विन डीजल भी शामिल हैं।फिल्म अवतार 2 देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन जारी किया है। अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बीती रात #AvatarTheWayOfWater देखी और भाईसाब, अद्भुत ही इस फिल्म के लिए सही शब्द है। मैं अभी भी इस फिल्म के मैजिक में ही हूं। आपके जीनियस क्राफ्ट के आगे नतमस्तक जेम्स कैमरून, जीते रहिए!’बता दें कि धरती से कई सौ प्रकाश वर्ष दूर पेंडोरा की दुनिया भी स्क्रीन पर हमें बेहद कुदरती महसूस होती है। मशहूर डायविंग इंस्ट्रक्टर किर्क क्रैर्क ने एक्टर्स को अंडरवाटर डाइव करने की ट्रेनिंग दी है। ऐसा नहीं लगता कि कुछ भी बनावटी है।


सायमन फ्रैंगलेन का संगीत रूहानी सुकून देता है और कुदरत के आक्रामक स्वरूप से भी वाकिफ करवाता है। फिल्म की कहानी अवतार के पिछले पार्ट से आगे बढ़ती है। धरती के इंसान और वैज्ञानिकों की बुरी नजर पेंडोरा पर है, जहां नावी रहते हैं। इस बार हालांकि धरती के इंसान और वैज्ञानिकों को पेंडोरा के कीमती खनिज अनऔबटैनियम की ही तलाश नहीं है, बल्कि उन्हें वहां के समंदरों में रहने वाली व्हेल मछलियों के दिमागी एंजाइम की भी तलाश है, जिससे उम्र को भी मात दी जा सकती है। इस मिशन के लिए फिर से स्टीफन लैंग का किरदार यानी कर्नल माइल्स को तैयार किया जाता है, जो पहले पार्ट में मर चुका था। इस बार उसके डीएनए और उसकी यादों के सहारे धरती के वैज्ञानिक उसका अवतार तैयार कर लेते हैं और वह पेंडोरा पहुंचते हैं। वहां उनका मकसद पेंडोरा पर कब्जा तो करना है ही, साथ ही जैक सली की हत्या भी उनका मोटिव है।

Related posts

14 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

मैं भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं, बल्कि ये मेरी घर वापसी हुई है

admin

Rishikesh-Karnprayag rail project : उत्तराखंड में यानोत्री हाईवे पर सिल्कायरा टनल आर-पार हुई 

admin

Leave a Comment