Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Aeroplane worship: शाही अंदाज में वाहन पूजा : नया “हेलीकॉप्टर” खरीद कर यह शख्स पूजा कराने के लिए मंदिर पहुंचा, पुजारी भी देखकर हैरान रह गए, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

देश में प्राचीन परंपरा है जब कोई नया शुभ कार्यों की शुरुआत पूजा-पाठ से होती है। चाहे कोई नया बिजनेस, दुकान की ओपनिंग, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों में भगवान को याद करते हुए पूजा-हवन किया जाता है। ‌ ऐसे ही कोई वाहन मोटरसाइकिल, कार बस, ट्रक और टेंपो आदि क्यों न हो जब लोग इसे खरीदते हैं तब वह मंदिर ले जाकर पंडित जी से पूजा कराते हैं और नारियल फोड़ते हैं। लेकिन एक तेलंगाना के बिजनेसमैन ने अपना नया “हेलीकॉप्टर” खरीदा तब उसे वह मंदिर ले गया और पूजा पाठ कर आया। ‌ मंदिर पर हेलीकॉप्टर खड़ा देख आसपास के लोग और पुजारी भी हैरान रह गए। हेलीकॉप्टर का मंदिर पर पूजा पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‌इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है जिसने बताया कि तेलंगाना के एक बिजनेसमैन ने हेलीकॉप्टर खरीदने के बाद “वाहन पूजा” कराई है। ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए बताया है कि तेलंगाना के एक बिजनेसमैन बोइनपल्ली श्रीनिवास राव ने नया हेलीकॉप्टर खरीदने के बाद उसकी “वाहन पूजा” की है। वह अपने नए हेलीकॉप्टर को लेकर मंदिर पहुंचे जहां पंडितजी ने वाहन की पूजा की।



बता दें कि बोइनपल्ली श्रीनिवास राव एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रतिमा ग्रुप के मालिक हैं। प्रतिमा ग्रुप के मालिक बोइनपल्ली श्रीनिवास राव अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से हैदराबाद से लगभग 100 किमी दूर यदाद्री में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर गए और अपने नए हेलीकॉप्टर की पूजा करवाई। मंदिर के तीन पुजारियों ने परिवार के सामने हेलीकॉप्टर की पूजा की और व्यवस्यायी के परिवार ने भी पूजा की। ACH-135 हेलीकॉप्टर की कीमत 5.7 मिलियन डॉलर (47 करोड़ 27 लाख 30 हजार 70 रुपये) बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर के साथ ‘वाहन पूजा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रीनिवास राव के रिश्तेदार महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद थे। हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और 5 यात्री बैठ सकते हैं। इसकी रेंज 500km है। इसके दो इंजन हैं। सोशल मीडिया पर यह हेलीकॉप्टर के मंदिर में हुई पूजा पर तमाम यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ‌

Leave a Comment