उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को दी गई अंतिम विदाई, भाजपा के कई नेता रहे मौजूद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को दी गई अंतिम विदाई, भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुशीला बलूनी के पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम विदाई में विधायक, मंत्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। अंत्येष्टि से पूर्व हरिद्वार के एडीएम पी एल साह, एसडीएम पूरन सिंह राणा नगर विधायक मदन कौशिक और रविंद्र जुगराज समेत अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने सुशीला बलूनी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुशीला बलूनी को ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जनसंघर्ष प्रेरणा बनेगा और योगदान हमेशा प्रदेश के लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।


Related posts

Uttarakhand : सीएम धामी ने सीएससी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

admin

Dangerous landslide रास्ते हुए खतरनाक : आपदा प्रभावित लोगों से मिलने जा रहे भाजपा सांसद पहाड़ से भूस्खलन होने की वजह से जान बचाकर भागे, कार में बैठकर वापस चले गए, वीडियो

admin

आज करवा चौथ पर धामी सरकार ने प्रदेश में महिला कार्मिकों को दिया अवकाश

admin

Leave a Comment