उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को दी गई अंतिम विदाई, भाजपा के कई नेता रहे मौजूद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को दी गई अंतिम विदाई, भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुशीला बलूनी के पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम विदाई में विधायक, मंत्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। अंत्येष्टि से पूर्व हरिद्वार के एडीएम पी एल साह, एसडीएम पूरन सिंह राणा नगर विधायक मदन कौशिक और रविंद्र जुगराज समेत अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने सुशीला बलूनी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुशीला बलूनी को ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जनसंघर्ष प्रेरणा बनेगा और योगदान हमेशा प्रदेश के लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।


Related posts

डॉ कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, जानिए कौन हैं ये भाजपा की प्रत्याशी, पिता भी रहे हैं यूपी में मंत्री

admin

Uttarakhand Pithoragarh Earthquake : पिथौरागढ़ जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई तीव्रता

admin


चार धाम में अब नई व्यवस्था, बाबा केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के समय में किया बदलाव

admin

Leave a Comment