आगरा ताजमहल के गेट 3 दिनों तक सैलानियों के लिए रहेगा निशुल्क, नहीं देना होगा कोई चार्ज, बना लीजिए प्रोग्राम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश पर्यटन

आगरा ताजमहल के गेट 3 दिनों तक सैलानियों के लिए रहेगा निशुल्क, नहीं देना होगा कोई चार्ज, बना लीजिए प्रोग्राम

ताज नगरी यानी आगरा से एक ऐसी खबर है जो आपको जरूर राहत देगी। आगरा की जब-जब बात चलती है तो दुनिया की खूबसूरत इमारतों में शुमार ताजमहल की चर्चा जरूर होती है। ‌अगर आप लोगों ने ताजमहल देखा है और दोबारा देखना चाहते हैं तो  अच्छी खबर है। 3 दिनों तक ताजमहल के गेट पाठकों के लिए बिल्कुल निशुल्क रहेंगे। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है। बता दें कि मुगल शहंशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स ताजमहल में शुरू होने जा रहा है। जो 27, 28 फरवरी और एक मार्च को आयोजित होगा। शाहजहां उर्स के दौरान तीन दिन ताजमहल में फ्री एंट्री होगी। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहजहां उर्स के पहले दिन यानी 27 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पर्यटक नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे। 28 फरवरी को भी दोपहर दो बजे के बाद उर्स की परंपराएं शुरू होंगी‌ । उसके बाद शाम तक कोई भी नि:शुल्क प्रवेश कर सकता है। वहीं आखिरी दिन सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक फ्री एंट्री रहेगी‌। इस उर्स में शाहजहां और मुमताज की असली कब्र खोली जाती हैं। बता दें कि ताजमहल देखने के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग हर साल आते हैं। आज सुबह वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा भी ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ताजमहल भारतीय शहर आगरा में यमुना नदी के दक्षिण तट पर एक हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा है। 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां नेअपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की मकबरे के लिए शुरू किया गया था । ताजमहल को बनाने में 22 साल लग गए थे।

Related posts

योगी सरकार के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, यूपी चुनाव में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू

admin

UP 8 IAS officer transfer 4 DM Change : यूपी में योगी सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

admin

सर्दी को देखते हुए नोएडा में अब कक्षा 1 से लेकर 8 तक सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे, डीएम ने जारी किए आदेश

admin

Leave a Comment