Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ में अमित शाह ने 5 साल मुफ्त बिजली को लेकर की बड़ी घोषणा




उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथा चरण कल यानी 23 फरवरी को होगा। अब भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा के साथ आदि दलों के नेताओं ने पांचवें चरण चुनाव के लिए रैली, जनसभाएं शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम नगरी अयोध्या से आज पांचवें चरण के चुनाव के लिए रैली की। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमत्री ने बड़ा एलान किया। ‘अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बना दीजिए 5 साल तक किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा’। बता दें कि पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर हर साल होली और दीपावली पर एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर फ्री देने का एलान किया है। बता दें कि अखिलेश यादव ने भी प्रदेश में सपा की सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा कर रखी है।

Leave a Comment