Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बढ़ाए गए सेंटर्स

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आज माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड ने इस वर्ष होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। साल 2022 में बोर्ड परीक्षा 8373 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस बार 107 परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से प्रस्तावित हैं। जल्द ही परीक्षा को लेकर डेट शीट भी जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जानी है। यानी जब तक सरकार का भी गठन हो जाएगा। 

Leave a Comment