Karnatak IPS IAS officer Fight : महिला आईपीएस और आईएएस की सोशल मीडिया पर लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, राज्य के गृह मंत्री ने कहा- "वे दोनों इतना बुरा बर्ताव कर रही हैं, ऐसा व्यवहार तो आम लोग सड़कों पर भी नहीं करते" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Karnatak IPS IAS officer Fight : महिला आईपीएस और आईएएस की सोशल मीडिया पर लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, राज्य के गृह मंत्री ने कहा- “वे दोनों इतना बुरा बर्ताव कर रही हैं, ऐसा व्यवहार तो आम लोग सड़कों पर भी नहीं करते”



सोशल मीडिया पर दो दो वरिष्ठ महिला आईपीएस और आईएएस अधिकारियों की लड़ाई से कर्नाटक सरकार भी परेशान हो गई। ‌ दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तस्वीर और आपत्तिजनक बयान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि राज्य सरकार को इसमें दखल देना पड़ा। बता दें कि कर्नाटक की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। मंगलवार, 21 फरवरी को कर्नाटक की भाजपा सरकार ने एक्शन लेते हुए आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी तबादला कर दिया गया है। हालांकि अभी दोनों को कहीं भी पोस्टिंग नहीं दी गई है। ‌‌ वहीं आईपीएस रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है। IPS डी रूपा मौदगिल का दावा किया कि IAS रोहिणी सिंधुरी ने तीन पुरुष IAS अधिकारियों को अपनी प्राइवेट फोटो भेजकर सेवा आचरण नियमों को तोड़ा है। इसके अलावा उन्होंने IAS रोहिणी पर भष्ट्राचार के भी आरोप लगाए। दरअसल आरोप के मुताबिक बीते रविवार, 19 फरवरी को डी रूपा ने IAS रोहिणी सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके साथ उन्होंने सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे। उसके बाद से दोनों के बीच बयानबाजी देखने को मिली। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने मुलाकात की थी। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों इतना बुरा बर्ताव कर रही हैं, ऐसा व्यवहार तो आम लोग सड़कों पर भी नहीं करते। ये बहुत बुरा व्यवहार है। उन्हें अपने व्यक्तिगत मुद्दों पर जो भी करना है करें, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री भी इसके बारे में जानते हैं। आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल का आरोप है कि आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें कई पुरुष IAS अफसरों से शेयर कीं। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके बारे में सूचना दी गई थी। तस्वीरों के साथ ही भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे हैं। सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डी रूपा मौदगिल ने अनुरोध किया। आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी कहना है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक सरकारी अधिकारियों को मीडिया के पास नहीं जाना चाहिए, इसलिए मैंने इन आरोपों के बारे में बात नहीं की। डी रूपा ने मुझ पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। जिनके संबंध में मुख्य सचिव से शिकायत कर दी गई है। बता दें कि कर्नाटक कैडर की आईपीएस रूपा मौदगिल 2000 बैच की अफसर हैं। रूपा की UPSC में ऑल इंडिया में 43वीं रैंक थी। रूपा साइबर क्राइम डिवीजन की हेड बनने वाली भारत की पहली महिला हैं। वहीं रोहणी सिंधुरी 2009 बैच की कर्नाटक कैडर की IAS अफसर हैं। सिंधुरी ने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। रोहणी सिंधुरी की शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधीर रेड्‌डी से हुई है। फिलहाल कर्नाटक सरकार ने दोनों महिला अफसरों का बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर कर दिया है। ‌

Related posts

Jiah Khan Suicide Case Sooraj Pancholi Verdict : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी, साल 2013 चल रहा था केस

admin

Exit Polls Results एग्जिट पोल के सर्वे : तीसरी बार बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार, जानिए किस राज्य में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, भाजपाइयों में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को दिए लड्डू बनाने के ऑर्डर, कांग्रेस ने भी कहा- हम जीतेंगे 295 सीट 

admin

Niti aayog 10th governing council CM Sukhwinder meet PM Modi : पीएम मोदी से मिले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, सुक्खू ने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास के लिए कई मांगों को रखा

admin

Leave a Comment