पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल, पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा बांदा, अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू से लोगों की बिगड़ने लगी तबीयत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 12, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल, पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा बांदा, अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू से लोगों की बिगड़ने लगी तबीयत

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। चिंता की बात यह है कि अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है।

आइएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई महीने की लगभग 14 सालों में गुरुवार की रात सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई, जिसमें न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी
उत्तर प्रदेश में करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर, बांदा, झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है।

प्रयागराज में 46.6, वाराणसी में 45.6, हमीरपुर 45.2, सुल्तानपुर 45.2, उरई 45 और आगरा 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी
पंजाब में फरीदकोट का तापमान 45.9, बिहार में डेहरी रोहतास का 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो झारखंड में पलामू, गढ़वा और चतरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

बिहार में अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना के डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी-निजी स्कूलों में पांचवी तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

वहीं, छह से आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।

धूप में न निकलें, प्यास न लगने पर भी नमक का घोल पीएं
दिल्ली में आरएमएल अस्पताल मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर और हीट स्ट्रोक नोडल आफिसर प्रो. डॉ. अजय चौहान ने लोगों को सलाह दी कि वे हाइड्रेटेड रहें, नमक वाले तरल पदार्थ लें, सीधे धूप में जाने से बचें और बाहर शारीरिक काम करते समय छायादार जगहों पर चले जाएं।

दोपहर के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचना चाहिए, प्यास न लगने पर भी बार-बार नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी पीना चाहिए, हल्के सूती कपड़े पहनने चाहिए, और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ताजे फल और तरल पदार्थ लेने चाहिए।

शराब और जोरदार शारीरिक कसरत से बचें
ज्यादा कैफीन, शराब और जोरदार शारीरिक कसरत से बचें। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट एग्जाशन, हीटस्ट्रोक, दिल और सांस की बीमारियां उभर सकती हैं। कई बार तो अंगों का काम करना बंद कर देता है। बच्चे, बुजुर्ग, बाहर काम करने वाले लोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग खास तौर पर इसकी चपेट में आ सकते हैं।

Related posts

Rahul Gandhi Defamation case : संसद की सदस्यता बचाने के लिए राहुल गांधी के पास अभी यह हैं विकल्प, कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले, राहुल की सांसदी रद करने में भाजपा विधायक की रही अहम भूमिका, पार्टी में बढ़ गया कद, देखें वीडियो

admin

(Digital currency launch) डिजिटल करेंसी लॉन्च : आज से देश में रुपयों के लेन-देन को लेकर शुरू हो रहा नया “डिजिटल युग”, नगदी रखने की समस्या से मिलेगा छुटकारा

admin

पीएम मोदी आज गुजरात के वलसाड जिले में जनसभा को करेंगे संबोधित

admin

Leave a Comment