हिमाचल से कांग्रेस की "पूरी सरकार गायब", विधायकों के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी शिमला से हो गए रवाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल से कांग्रेस की “पूरी सरकार गायब”, विधायकों के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी शिमला से हो गए रवाना



हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई है। रविवार 10 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। लेकिन तभी से ही सुक्खू सरकार में उथल-पुथल अभी भी मची हुई है। ‌ अब मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कांग्रेस विधायकों की दौड़ शुरू हो गई है। सुखविंदर सरकार में कांग्रेसी विधायक राजस्थान और राजधानी दिल्ली में दौड़ लगाए हुए हैं। राजस्थान में इसलिए क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी वहां मौजूद है। वहीं आधे कांग्रेसी विधायक दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मिलने के लिए डेरा जमाए हुए हैं। ‌



इसी को देखते हुए आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी राजधानी शिमला से राजस्थान रवाना हो गए हैं। ‌ यानी कि अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही राज्य से बाहर हैं। अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ नहीं है ऐसे में कह सकते हैं पूरी सरकार ही हिमाचल से गायब हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेसियों विधायकों की भाग दौड़ दो-तीन दिन बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हो रही है।



इससे पहले आपको बताते हैं कि हिमाचल में महत्वपूर्ण विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास वित्त, गृह और योजना विभाग रहेगा। इसके अलावा सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग को भी सीएम सुखविंदर सिंह देखेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास जल शक्ति, परिवहन विभाग के अलावा कला संस्कृति व भाषा विभाग रहेगा । वहीं बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे राजधानी दिल्ली पहुंचने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल सदन पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, “आज सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलने का विचार है, जैसे-जैसे समय मिलता जाएगा, राष्ट्रीय नेताओं से मिला जाएगा। अभी चर्चा होगी उसके बाद जैसे ही कैबिनेट का विस्तार होगा, बताया जाएगा।

Related posts

बिहार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं घर पर ही होंगी उपलब्ध, नीतीश सरकार ने शुरू की नई योजना

admin

Uttarakhand उत्तराखंड में छह प्रमुख रोप-वे परियोजनाओं को मंजूरी

admin

18 जनवरी, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment