Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

पंच केदारों में प्रसिद्ध तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज बंद किए जाएंगे

उत्तराखंड में स्थित पंचकेदारों में प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट सोमवार सुबह 11.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सोमवार को भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश से रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए तथा सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। तुंगनाथ के कपाट 6 मई को दर्शन के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद भारी संख्या में तीर्थयात्री तुंगनाथ धाम पहुंचे. पहली बार ऐसा हुआ है कि तुंगनाथ धाम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। चोपता मार्ग से तुंगनाथ धाम की दूरी करीब चार किमी है और इस धाम से एक किलोमीटर ऊपर चन्द्रशिला स्थित है।

Leave a Comment