Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बर्फबारी के बाद दक्षिण कश्मीर को जोड़ने वाली मुगल रोड को किया गया बंद

सर्दी के तेज होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी को देखने के लिए हर साल सैलानियों की भारी भीड़ रहती है। ‌इसके चलते रविवार को जम्मू के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड बंद कर दिया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी होगी। हालांकि 270 KM लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे अभी खुला है। मुगल रोड पर पोशाना और पीर की गली के बीच पांच इंच बर्फ जमा हो गई है। 11,433 फीट ऊंची पीर की गली में बर्फबारी के कारण मुगल रोड आमतौर पर सर्दियों में बंद रहती है। वहीं दूसरी ओर HimachalPradesh के लाहौल-स्पीति में मायड़ घाटी में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण सड़़क यातायात प्रभावित हुआ।

HimachalPradesh के लाहौल-स्पीति में मायड़ घाटी में ताजा बर्फबारी हुई।

Leave a Comment