Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धामों में से एक बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट इस तिथि को खोले जाएंगे

चार धाम के श्रद्धालुओं के लिए बसंत पंचमी के दिन एक अच्छी खबर है। चारों धामों में से एक बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले की तारीख की आज घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आठ मई को सुबह 6.15 बजे खोले जाएंगे। पुजारियों ने शनिवार को यह घोषणा की। हिंदू देवता विष्णु को समर्पित यह मंदिर हर साल सर्दियों के आगमन पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है और गर्मियों की शुरुआत में इसे दोबारा खोला जाता है। यह मंदिर पूरी सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है। बता दें कि विश्‍व-प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर अभी शीतकालीन अवकाश के चलते बंद है।

Leave a Comment