केंद्रीय चुनाव आयोग आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का करेगा एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

केंद्रीय चुनाव आयोग आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का करेगा एलान

भारत निर्वाचन आयोग रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। आयोग शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम और पुडुचेरी भी शामिल हैं।



पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में हुए थे चुनाव


पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। 2 मार्च 2021 को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद, पहले चरण में 27 मार्च, दूसरे में एक अप्रैल, तीसरे में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, 5वें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल, 7वें चरण में 26 अप्रैल और 8वें चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। 2 मई को विधानसभा चुनावों की घोषणा की गई, जिसमें टीएमसी फिर से विजयी रही। बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं।

Related posts

पर्यटन मंत्री को यह नहीं पता, पहलगाम जम्मू-कश्मीर में आता है या हिमाचल प्रदेश में ! मंत्रीजी ने सीधे ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा मांगा, देखें वीडियो

admin

PM Modi USA Visit State Dinner : व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को दिया स्टेट डिनर, भारत की ओर से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और आनंद महिंद्रा समेत तमाम हस्तियां हुईं शामिल 

admin

शोभायात्रा में फायरिंग-पथराव करने वाले 20 गिरफ्तार, यह हैं आरोपियों के नाम

admin

Leave a Comment