यूपी विधानसभा चुनाव से पहले रालोद और सपा में गठबंधन तय - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले रालोद और सपा में गठबंधन तय


विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में रालोद और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थी। मंगलवार को जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद अब आरएलडी और सपा में गठबंधन होना लगभग तय हो गया है। आरएलडी चीफ चौधरी जयंत सिंह ने पहले भी ये साफ किया था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संकेत दिया है कि वे अब विधानसभा चुनाव मिलकर साथ लगना चाहते हैं। सपा और आरएलडी में सीटों को लेकर सहमति बन गई है. आरएलडी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलडी 50 सीटें मांग रही थी जबकि सपा 30 से 32 सीटें देने को तैयार थी। सूत्रों की मानें तो जयंत और अखिलेश के बीच एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का एलान कर सकते हैं। इसकी जानकारी ट्विटर पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने संयुक्त रूप से साझा की है।

Related posts

सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका : आम आदमी पार्टी के सांसद और पूर्व विधायक को कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा, इस मामले में अदालत ने दोनों को पाया दोषी

admin

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत तमाम नेता मुलायम सिंह यादव को आखिरी विदाई देने सैफई पहुंचेंगे, अंतिम संस्कार 3 बजे होगा

admin

टला बड़ा हादसा : दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा में लगे झटके, मची चीख-पुकार, काफी देर तक यात्री रहे दहशत में, कई जख्मी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment