यूपी विधानसभा चुनाव से पहले रालोद और सपा में गठबंधन तय - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले रालोद और सपा में गठबंधन तय



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में रालोद और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थी। मंगलवार को जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद अब आरएलडी और सपा में गठबंधन होना लगभग तय हो गया है।आरएलडी चीफ चौधरी जयंत सिंह ने पहले भी ये साफ किया था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संकेत दिया है कि वे अब विधानसभा चुनाव मिलकर साथ लगना चाहते हैं। सपा और आरएलडी में सीटों को लेकर सहमति बन गई है. आरएलडी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलडी 50 सीटें मांग रही थी जबकि सपा 30 से 32 सीटें देने को तैयार थी। सूत्रों की मानें तो जयंत और अखिलेश के बीच एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का एलान कर सकते हैं। इसकी जानकारी ट्विटर पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने संयुक्त रूप से साझा की है।

Related posts

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गाने से चर्चा में आई लोक गायिका ने यूपी में लिए सात फेरे

admin

UP board exam date: यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी हुई डेटशीट, होली से पहले खत्म हो जाएंगी सभी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

admin

सीएम योगी ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत, विश्वविद्यालयों में लागू हुई नई व्यवस्था

admin

Leave a Comment