उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में -20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, भागीरथी नदी जम गई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में -20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, भागीरथी नदी जम गई

उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। साथ ही केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया है।पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी से पिछले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। शनिवार को देहरादून में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली है, जबकि शाम होते-होते एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया और आंशिक बादल छा गए। जिसकी वजह से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई। उधर, ठंड के चलते मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन सभी जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनने के भी आसार हैं।

Related posts

Himachal Pradesh हिमाचल बीजेपी संगठनात्मक की नई टीम कांग्रेस से पहले हिमाचल भाजपा ने शिमला, मंडी और हमीरपुर समेत कई जिलों में नई कार्यकारिणी का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट

admin

𝗔𝗦𝗜𝗔 𝗖𝗨𝗣 𝟮𝟬𝟮𝟯 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 🏆 India vs Srilanka : भारत की सबसे बड़ी जीत : एशिया कप फाइनल टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका की करारी हार

admin

3 नवंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment