हिमाचल में अब "धर्म परिवर्तन पर कड़ा कानून" देश का पहला राज्य बना, विधानसभा चुनाव से पहले सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 5, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

हिमाचल में अब “धर्म परिवर्तन पर कड़ा कानून” देश का पहला राज्य बना, विधानसभा चुनाव से पहले सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा फैसला


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव से चंद महीनों पहले शनिवार को महत्वपूर्ण कानून के संशोधन के लिए विधानसभा में मंजूरी दे दी। बता दें कि मानसून सत्र के आखिरी दिन सीएम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव से पहले आक्रामक और बड़ा फैसला लिया है। यह सीधे ही धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ है। अब हिमाचल में धर्म परिवर्तन कानून को और कड़ा कर दिया गया है। अब अनुसूचित जाति और अन्य आरक्षित श्रेणी के व्यक्ति ने अगर धर्म परिवर्तन किया तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। आरक्षण के लाभ छोड़ने के लिए संबंधित शख्स को एफिडेविट देना होगा। विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने खूब शोर शराबा भी किया। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच इससे जुड़े कानून में संशोधन को मंजूरी दे दी। शनिवार को विधानसभा के मानसून सत्र में पास किए गए धर्मांतरण संबंधी नए एक्ट का नाम “हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक” है। संशोधित कानून के अनुसार अब जबरन या किसी तरह के लालच से सामू‍हिक धर्म परिवर्तन को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। अब यदि 2 या उससे ज्यादा व्यक्तियों ने धर्म परिवर्तन किया तो उसे सामूहिक धर्म परिवर्तन माना जाएगा। पकड़े जाने पर सभी को 10 साल की जेल और 2 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा कानून एक लाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

Related posts

Illegal immigrants अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारतीयों की सरेआम बेइज्जती, 116 अवैध प्रवासियों को लेकर सेना का विमान भारत पहुंचा, पुरुषों को हाथों में हथकड़ियां-पैरों में बेड़ियां डालकर भेजा, वीडियो

admin

वसीम रिजवी बने हिंदू

admin

WATCH VIDEO : भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने से परेशान हुए कमलनाथ ने निकाली भड़ास, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा से मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- “मैं 7 दिनों से मर रहा हूं”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment