Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सुनील जाखड़ ने शुरू की भाजपा के साथ नई सियासी पारी

पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सुनील जाखड़ ने आज भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी नई सियासी पारी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील जाखड़ को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा ज्वाइन करने के बाद सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर प्रशंसा की। बता दें कि सुनील जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र हैं। सुनील साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। यहां भाजपा के उम्मीदवार और फिल्म अभिनेता स देओल ने उन्हें हरा दिया था। सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

Leave a Comment