Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सीएम धामी ने जारी की नई एडवाइजरी

इस साल चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तीर्थ यात्रियों की हर दिन बढ़ती भीड़ की वजह से प्रशासन भी व्यवस्था करने में परेशान है। इसके साथ उत्तराखंड सरकार को भी 15 दिनों में कई बार चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन के साथ सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य करना पड़ा है। अब एक बार फिर उत्तराखंड के ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों से कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही चार धाम की यात्रा पर आएं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि जो चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ नहीं हैं, वे यात्रा न करें’। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरुवार से हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू हो गई है, तीर्थयात्री अपने रजिस्ट्रेशन और ठहरने की व्यवस्था की पुष्टि होने पर ही यात्रा शुरू करें। बता दें कि अभी तक चार धाम यात्रा के दौरान 45 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें–

बाबा केदारनाथ धाम में कुत्ते के साथ पूजा करने पर मंदिर समिति ने जताया कड़ा एतराज, देखें वीडियो

Leave a Comment