Shukhvinder singh shuku Himachal New CM Oath : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Shukhvinder singh shuku Himachal New CM Oath : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहे

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शिमला के रिज मैदान में शपथ ली।
सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार कोई उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। प्रतिभा से मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि वह राज्य में पार्टी की मुखिया हैं। सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा भी मौजूद रहे।

Related posts

Pankaj Udhas Passes away : “चिट्ठी आई है” गजल से देश को रुला देने वाले पंकज उधास नहीं रहे, 72 साल की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

admin

नए साल में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 11 दफ्तर और किए डीनोटिफाई, आदेश जारी

admin

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर इजराइल के फिल्म मेकर ने वल्गर प्रोपेगेंडा बताया, बॉलीवुड के कई कलाकारों ने बयान की निंदा की

admin

Leave a Comment