नए साल में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 11 दफ्तर और किए डीनोटिफाई, आदेश जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नए साल में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 11 दफ्तर और किए डीनोटिफाई, आदेश जारी

(Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh shukhu 11 BDO office denotified) : हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सरकार विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले जयराम ठाकुर सरकार के अधिकांश फैसलों को ताला बंद करने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए साल में एक बार फिर ग्रामीण विकास विभाग के 11 दफ्तर डीनोटिफाई कर दिया है। डिनोटिफाई किए गए 4 ग्रामीण विकास विभाग दफ्तर अकेले कांगड़ा जिला, 2 चंबा, 1 सिरमौर, 1 लाहौल स्पीति और 3 सोलन के है। कांगड़ा में डाडासिबा, पालमपुर, खुंडियां और ज्वाली BDO दफ्तर, चंबा में भठेरी और कोटी, सिरमौर में ददाहू, लाहौल स्पीति में उदयपुर, सोलन जिले में दाड़लाघाट, पट्‌टा व राम शहर BDO दफ्तर को डिनोटिफाई किया गया। यह सभी दफ्तर अप्रैल 2022 के बाद खोले गए थे। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सुखविंदर सिंह अभी तक 568 दफ्तरों को डीनोटिफाई कर चुके हैं। सुखविंदर सरकार के इस फैसले का भाजपा के नेता कड़ा विरोध भी कर रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा ने राज्य के कई जिलों में कांग्रेस सरकार के इस फैसले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Related posts

Constitution club election एक ऐसा चुनाव जिसमें भाजपा के ही दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों “राजीव और संजीव” में रही कांटे की टक्कर, विपक्ष के वोटों से रूडी ने मारी बाजी, देखें वीडियो

admin

Lunar eclipse 2022 : चंद्रग्रहण आज : भारत में “पूर्ण और आंशिक रूप” से दिखाई देगा, देश के इन शहरों में ग्रहण लगने का यह रहेगा समय, सूतक काल मान्य रहेंगे

admin

सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया:विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच के आदेश

admin

Leave a Comment