Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे


सोमवार 12 दिसंबर को गुजरात में भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद होंगे। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आज गांधीनगर पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा के पीछे हैलीपैड ग्राउंड पर आयोजित होगा। जिसमें भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। गुजरात में भाजपा ने इस बार एक नया इतिहास रच दिया है। इस बार गुजरात की 182 सीटों में से बीजेपी को 156 सीटों पर जीत (Gujarat Assembly BJP Seats) मिली है, जबकि कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को 5 और अन्य को चार सीटों पर जीत मिली है।

Leave a Comment