आगरा के सुधीर की शिकायत पर भ्रष्टाचार में लिप्त प्रो. वैसला की बैक डेट में रजिस्ट्रार के पद पर की गई नियुक्ति को निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

आगरा के सुधीर की शिकायत पर भ्रष्टाचार में लिप्त प्रो. वैसला की बैक डेट में रजिस्ट्रार के पद पर की गई नियुक्ति को निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक

आचार संहिता लगने के बाद बैक डेट से नियुक्ति पत्र देकर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे प्रोफेसर वैसला को विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाने के आदेश जारी कर दिए गए। लेकिन आगरा निवासी सुधीर कुमार ने इसकी शिकायत ई-मेल के जरिए उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त से कर दी। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भ्र्ष्टाचार में लिप्त प्रो. कुंवर सिंह वैसला की तकनीकी विवि में रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति पर रोक लगा दी है।इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सचिव, तकनीकी शिक्षा को एक पत्र भेजा है। पत्र में साफ लिखा है कि उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 में आचार संहिता का उल्लंघन कर बैक डेट 7 जनवरी से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी प्रो. कुंवर सिंह वैसला की वित्रि कुमाऊं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति किए जाने के बाबत आयोग को शिकायत मिली है। भारत निर्वाचन आयोग के आचार संहिता संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप कारवाई की जाए। 

Related posts

जोशीमठ संकट पर सीएम धामी के किए जा रहे सराहनीय कार्यों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने प्रशंसा की

admin

उत्तराखंड में स्कूलों को खोलने को लेकर शासन ने जारी किए नए आदेश

admin

धराली त्रासदी : प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के जरिए 1,273 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

admin

Leave a Comment