Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

जोशीमठ में बर्फबारी के बीच सीएम धामी ने बैठक की, अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश

जोशीमठ संकट पर शनिवार 20 जनवरी को राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बैठक ली। इस बैठक में सीएम धामी ने तेज ठंड और बर्फबारी के बीच जोशीमठ में राहत बचाव को लेकर संबंधी अधिकारियों के साथ जानकारी ली। जोशीमठ भू धंसाव और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ प्रभावित परिवारों को जिन्हे भू धंसाव क्षेत्र से अन्यत्र शिफ्ट किया गया है, उनके लिए शीतलहर को देखते हुए हीटर और अलाव की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जोशीमठ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की भी जानकारी ली।

Leave a Comment