Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

पांच राज्य अभी बढ़ा रहे चिंता, 5 चुनाव के बाद बढ़ाएंगे

देश में पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के सियासी तापमान के बीच आइए कोरोना वायरस को लेकर भी कुछ चर्चा करते हैं। ओमिक्रॉन और कोरोना के दूसरे वैरिएंट से मौत की रफ्तार तेज हो रही है। वहीं दूसरी ओर देश में हर रोज 2 लाख संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी छू रहा है। बता दें कि पांच ऐसे राज्य हैं जो चिंता बढ़ा रहे हैं। यह कोविड के हॉट स्पॉट बन गए हैं, जिनकी वजह से देश में कोरोना के डेली केस लगातार बढ़ रहे हैं ।‌‌ दिल्ली-महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कर्नाटक पांच राज्य हैं, जहां से देश के कुल कोविड केस का आधे से ज्यादा हिस्सा आ रहा है। इसके अलावा महामारी की तीसरी लहर में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिंता बढ़ा रखी है।

Leave a Comment