Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

जी न्यूज में ‘डीएनए’ प्रस्तुत करने वाले सुधीर चौधरी ने चौंकाते हुए शुरू की नई पारी

करीब एक पखवाड़े पहले जी न्यूज से इस्तीफा देने वाले सुधीर चौधरी को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपना खुद का ही कोई नया ‘वेंचर’ (मीडिया ग्रुप) शुरू करने वाले हैं। ‌इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आज दोपहर को सुधीर चौधरी ने सभी को सर प्राइस देते हुए ‘आज तक’ चैनल ज्वाइन कर लिया है। बता दें कि जी न्यूज में सुधीर चौधरी कई वर्षों से प्राइम टाइम रात 9 बजे ‘डीएनए’ पेश करते थे। ‌सोशल मीडिया पर सुधीर चौधरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज तक जॉइन करने पर सोशल मीडिया पर सुधीर चौधरी के फॉलोअर्स शुभकामनाएं के साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप की चेयरपर्सन कला पुरी ने सुधीर चौधरी के आज तक जॉइन करने की जानकारी मेल के द्वारा साझा की है। 

Leave a Comment